मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
The only thing I really wish to do with my life is to inspire someone. I want to touch someone’s life so much that they can genuinely say that if they have never met me then they wouldn’t be the person they are today. I want to save someone; save them from this cold, dark and lonely world. I wish to be someone’s hero, someone that people look up to. I only wish to make a change, even if it’s a small one. I just want to do more than exist.

गुरुवार, 30 जून 2011

रात में ही तो मैखाने आबाद होते हैं......

यहाँ मोहब्बत रोज़ बिकती है सड़कों पर,
इश्क  सरे-आम  निलाम  होता  है  !!

जिंदगी रोज़ लगती है दाँव पर और,
मौत  का  नाम  बदनाम   होता है !!

रात में ही तो मैखाने आबाद होते हैं,
सबके हाथों में फिर जाम होता है !!

दौर  चलता है  जब  पीने-पिलाने का तो,
सबकी जुबां पर हमारा ही नाम होता है !!

उनका  तो  काम  ही  है,  बेवफाई  करना,
मेरे दिल फिर तू क्यों बेवजह परेशान होता है !!

पतझर के मौसम में, अकेला माली क्या करे,
बागों को बसाना तो माली का काम होता है !!

'विजय' तू तो अब बिक चूका है बाजारों में ,
देखें  अब  क्या  तेरा  अंजाम  होता  है !!

गुरुवार, 23 जून 2011

सुबह की चाय और अख़बार......

                               --बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ किये जा रहे आन्दोलन को बर्बरतापूर्वक कुचल दिया गया . आधी रात के वक्त लोगों को लाठियों से पीट-पीट कर खदेड़ा गया .
                               --कुछ सालों पहले घटित आरुषी हत्याकांड को शायद अभी कोई भूला नहीं होगा, जब एक मासूम लड़की की कुछ दरिंदों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी .
                               --कुछ समय पहले घटित निठारी हत्याकांड को लीजिये , जब दरिंदगी की हद ही हो गयी थी . उपरोक्त सारे घटनाक्रम को मिडिया और सामाजिक संगठनो ने जम कर उछाला .
                               ऐसी कितनी ही घटनाएँ हमारे आस-पास घटती रहती हैं . कहीं किसान आत्महत्या कर रहे हैं . कहीं नव-विवाहिताएं दहेज़ की बलि चढाई जा रही हैं . कहीं चोरी डकैती हो रही हैं . कहीं एक ही परिवार के लोग आपस में लड़-मर रहे हैं . कहीं जमीन-जायदाद के लिए झगडे हो रहे हैं . तो कहीं बाल श्रमिकों का बचपन छीना जा रहा है. 
                               ये सब घटनाएँ अख़बार में मुख्य पृष्ठ पर जगह पा ही जाती हैं . सुबह की गरमा-गरम प्याली के साथ ऐसी घटनाएँ पढ़ी जाती हैं . कोई इन ख़बरों को कड़वी गोली की तरह हजम कर जाता है, मानो संवेदनाएं ही मर गयी हों . किसी का आक्रोश फट पड़ा तो सरकार और समाज को दो-चार अपशब्द कह डालता है . कोई मन मसोस कर रह जाता है . कोई सोचता है की ऐसा नहीं होना चाहिए था . 
                              अख़बार पढते-पढते कानों में श्रीमतीजी कि आवाज आई कि अखबार छोड़ो और चाय पियो, रखे-रखे ठंडी हो रही है . अखबार बाजू में कर देखा तो वाकई चाय ठंडी हो गयी थी. इधर चाय ठंडी हुई और उधर श्रीमतीजी का पारा गरम हो गया. हमने भी अनदेखा कर कहा कि ठंडी चाय पीने में मजा नहीं आएगा, इसे दोबारा गरम कर के ले आओ . हमारी श्रीमतीजी गुस्से में चाय फिर गरम करने चली गयीं . इधर मन में फिर विचार उठ रहे थे .
                          सरकार क्या है ?......समाज क्या है ?........ इन घटनाओं में आये पात्र कौन हैं ?......... क्या वे किसी दुसरे गृह से आये प्राणी हैं ?
                          नहीं, इन सारी घटनाओं के पात्र हम खुद ही हैं. हम ही से मिल कर यह समाज बना है. हम सभी इस के लिए दोषी हैं. हम सही हैं , हमारे सिद्धांत सही हैं, गलती तो दूसरों की है , यह मानसिकता बदलनी होगी. अगर हम खुद ही अनुशासित हो जाएँ, तो इस समाज में क्रन्तिकारी परिवर्तन हो जाएँगे .    

मंगलवार, 21 जून 2011

लोकपाल बिल या लूटपाल बिल........

                                आखिरकार आज फिर लोकपाल ज्वाइंट ड्राफ्टिंग कमिटी की बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई . सरकार नही चाहती कि एक मजबूत लोकपाल बिल आए . आखिर लोकपाल पर ये हिचकिचाहट क्यों ?...... ये मतभेद क्यों ?........ सरकार चाहती है कि  लोकपाल की नियुक्ति के लिए बनी कमिटी में ज्यादा से ज्यादा पॉलिटिकल लोग होंगे और सांसदों का संसद के अंदर किया गया किसी भी तरह का करप्शन लोकपाल के दायरे से बाहर होगा. ऐसा क्यों ?....... 
                         भ्रष्ट राजनेता एक मजबूत लोकपाल बनाकर अपने पांव मे बेड़ियाँ  कैसे डालेंगे . फिर तो राजनीति उनके लिए घाटे का सौदा होगी . ये बैठकों का दौर तो बस एक नौटंकी का हिस्सा है ? ये राजनेता जानते हैं कि यदि एक मजबूत लोकपाल बिल बन गया तो आधे से अधिक सांसद जेल में होंगे . 
                         सरकार तो एक कठपुतली लोकपाल चाहती है जिसे वो जैसा चाहे नचा ले. जैसे कि एक मदारी अपने बन्दर को नचाता है , वैसा ही कुछ ये सरकार भी सोच रही है. ये सरकार लोकपाल बिल नहीं बल्कि लूटपाल बिल बनाना चाहती है. 
                         और एक विडंबना देखिये कि जिन लोगो के खिलाफ ये विधेयक तैयार होना है, उन्ही लोगों को इसे संसद में पास भी करना है. ऐसे में वो क्यों अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेंगे.    
                         हमारा सोचना सही है कि ये बिल कभी तैयार नहीं हो सकता. जब पिछले ४२ सालों से नौ बार संसद में पेश होने के बाद भी यह विधेयक अब तक लंबित है, तब कैसे हम ये आशा कर लें कि इस बार यह पास हो ही जायेगा ?
                         आइये देखें कब तक कछुए की चाल चलता ये लोकपाल (लूटपाल) बिल अपने अंजाम तक पहुँचता है.        

रविवार, 19 जून 2011

न पीना आता है,न पिलाना आता है

न  पीना  आता  है,  न  पिलाना आता है ,
हमें तो नज़रों से नज़रें मिलाना आता है !!

और देखो नज़रें मिली भी तो किनसे ,
जिन्हें सिर्फ नज़रों से पिलाना आता है !! 

न ले इम्तेहान मेरी वफ़ा का साकी ,
हमें भी रिश्तों को निभाना आता है !!

चाहे जितना जला ले इस दिल को जालिम,
हमें भी दिल की आग को बुझाना आता है !!

चाहे जितनी भी मुश्किलें आयें रास्तों पर अपने,
हमें तो हर वक़्त सिर्फ मुस्कुराना आता है !!

ऐ खुदा, तेरे दर पर हम आएं भी तो कैसे,
रास्ते में, मस्जिद के पहले तो मैखाना आता है !!

मेरे मांझी, अब तुझ पर एतबार करूँ भी तो कैसे,
तुझे तो सिर्फ कश्ती को डुबाना आता है !!

गुरुवार, 16 जून 2011

जनता की आवाज

आज देश में 
भ्रष्टाचार के खिलाफ
एक आंधी सी आई है ,

सारे लोगों ने मिलकर 
रिश्वतखोरी के खिलाफ 
एक आवाज उठाई है ,

अपने देश की दौलत को 
चन्द गद्दारों ने लूटकर 
विदेशों में जमा कराई है ,

इन नेताओं ने देश की आन 
मिटटी में मिलायी है ,

जो काम पहले अंग्रेज कर गए 
वही आज ये गद्दार 
कर रहे हैं ,

जनता के पैसों से अपनी 
जेबें भर रहें हैं 

देश की जड़ों को 
खोखला कर रहे हैं ,

ऐसे देश के गद्दारों को 
हमें सबक सिखाना होगा ,

इनका सर मुंडवा कर 
मुंह काला कर  
गधे पर बैठाना होगा ,

अन्ना हजारे और बाबा रामदेव जैसे 
और भी लोगों को 
सामने लाना होगा ,

एक नया कानून देश में 
बनाना  होगा ,

विदेशों में जमा काला धन 
वापस लाना होगा ,

देश को फिर एक 
सोने की चिड़िया बनाना होगा .

शनिवार, 11 जून 2011

भारतीय रेलवे ने बदला लोगो

              
                                    रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल के लोगो में परिवर्तन किया है। अब रेल विभाग के लोगो में 16 की बजाय 17 सितारे होंगे। 
                                     रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (आईएंडपी) चंद्रलेखा मुखर्जी ने बताया कि दिसंबर में रेल मंत्रालय ने मेट्रो रेलवे कोलकाता को 17वें क्षेत्रीय रेल के रूप में मंजूरी दी थी। इसलिए लोगो में परिवर्तन करना पड़ा, क्योंकि यह केवल 16 क्षेत्रीय रेल को प्रदर्शित करता था। इस लोगो को तत्काल प्रभाव से सभी क्षेत्रीय रेलों में लागू कर दिया गया है। 




Source - Bhaskar