मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
The only thing I really wish to do with my life is to inspire someone. I want to touch someone’s life so much that they can genuinely say that if they have never met me then they wouldn’t be the person they are today. I want to save someone; save them from this cold, dark and lonely world. I wish to be someone’s hero, someone that people look up to. I only wish to make a change, even if it’s a small one. I just want to do more than exist.

बुधवार, 26 जनवरी 2011

गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनायें

    !!''''''''''''''''''''''''''''''''''')
    !!'''''''''''''''(*)'''''''''''''''(
    !!'''''''''''''''''''''''''''''''''''')
    !!''''''''''''''''''''''''''''''''''''                     अलग है भाषा, धर्मं, जात,
    !!                                                 और प्रान्त, भेष, परिवेष  
    !!                                                 पर हम सब का एक है गौरव 
    !!                                                 राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ट........
    !!
    !!
    !!
    !!
-------
----------

सोमवार, 24 जनवरी 2011

सुना है कि कौवा पैदा हुआ है...........!!!

                                 एक व्यक्ति के घर पर लड़का पैदा हुआ . कई लोग उसके घर पर उसे बधाई देने पहुंचे . मिठाई, लड्डू वगैरह खाने के बाद सब वापस लौट गए. बधाई दे कर वापस लौट रहे एक महोदय को रास्ते में दूसरे सज्जन मिले . हाल-चाल पूछने के बाद उन सज्जन ने पहले व्यक्ति से पूछा,"भाई कहाँ से चले आ रहें हैं?," पहले व्यक्ति ने कहा,"अरे, वो अपने पाण्डेय जी है ना, उनके यहाँ लड़का हुआ है. बधाई देने गए थे. लड़का तो अच्छा है मगर रंग थोडा सावंला है."
                                 दुआ सलाम खत्म होने पर वे अपने रास्ते चले गए .  उन दूसरे व्यक्ति को आगे एक तीसरे व्यक्ति मिले . बातों ही बातों में दूसरे व्यक्ति ने तीसरे व्यक्ति से कहा,"अरे सुना है, अपने पाण्डेय जी  के यहाँ लड़का हुआ है ! लड़का तो ठीक है मगर उसका रंग थोडा काला है !,"
                                 वहां से आगे चलने पर उन तीसरे सज्जन को चौथे सज्जन मिले . उनसे बातों ही बातों में तीसरे सज्जन ने कहा," अरे सुना है, अपने पाण्डेय जी के यहाँ लड़का हुआ है ! लड़का तो ठीक है मगर उसका रंग तो बिलकुल  काला है !"
                                तीसरे व्यक्ति की बात चौथे व्यक्ति ने सुनी. आगे उन्हें पांचवा व्यक्ति मिला तो उन्हें चौथे व्यक्ति ने बताया," अरे,सुना है अपने पाण्डेय जी के यहाँ लड़का हुआ है ! लड़का तो ठीक है मगर उसका रंग तो कौवे जैसा  काला है !,"
                                अब भाईसाब, आगे देखिये . उन पांचवे सज्जन को एक छठवें सज्जन मिले तो उन्होंने उसे बताया, "अरे सुना है, अपने पाण्डेय जी के यहाँ कौवा पैदा हुआ है ?".
                                तो जनाब, ऐसा होता हमारे देश में. एक बात कई लोगों के द्वारा जब दूसरों तक पहुँचती है तो उसका पूरा स्वरुप ही बदल चुका होता है .लोगों द्वारा उस बात को तोड़ मरोड़ कर कुछ और बना दिया जाता है . ऐसे ही तो अफवाह फैलती है. बिना किसी बात को ठीक से जाने समझे हम उस बात का गलत मतलब लगा लेते हैं .
                               आईये , हम मिलकर इन अफवाहों को फैलने से रोकें और एक अच्छे नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं.

रविवार, 16 जनवरी 2011

कुछ अनमोल बातें........

* झूठ बोल के जीतने से बेहतर है सच बोल कर हार जाओ .
* वक्त से पहले कभी अपने इरादों का इज़हार ना करो .
* शिकायत ना करना भी सब्र में शामिल है .
* दुनिया में सब से मुश्किल काम खुद की बुराई करना है .
* दुनिया में सब से आसान काम दूसरों की बुराई करना है .
* अपने दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए .
* गिरने पर कभी हिम्मत नहीं हारो,क्योंकि यही ठोकरें तुम्हें जिंदगी में चलना सिखाएगी .
* गुज़रा हुआ वक्त कभी लौट कर नहीं आता .
* अँधेरे में हमारी परछाई भी हमारा साथ छोड़ देती है.
* जीवन की क़द्र करना सीखो क्योंकि जिंदगी हमें कभी भी दूसरा मौका नहीं देती .

गुरुवार, 13 जनवरी 2011

वक्त

                                      असमान में उड़ते हुए परिंदे से मैंने पूछा,"क्या तुम्हें जमीं पर गिरने का डर नहीं लगता ?"
                                      उसने मुस्करा कर जवाब दिया,"मैं इंसान नहीं जो जरा सी बुलंदी पाकर अकड़ जाऊँ. मैं चाहे कितनी भी बुलंदी पर पहुँच जाऊँ, नज़रें मेरी जमीन पर ही होती हैं."
                                      कितनी अजीब बात है, कि इंसान को अगर जरा सी शौहरत क्या मिल जाती है , उसका व्यवहार   बदल जाता है. वह भूल जाता है कि आज जिस मुकाम पर वह खड़ा है, वह हमेशा नहीं रहेगा. कभी ना कभी ऐसा वक्त इंसान के जीवन में जरुर आता है जब उसे सच्चाई का सामना करना पड़ता है. और तब वक्त इंसान को जमीं पर ला कर पटकता है.
                                       वक्त किसी को नहीं बक्शता. और ना ही वक्त कभी एक सा रहता है. वक्त बदलता रहता है. वक्त बेशकीमती होता है. गुजरा हुआ वक्त कभी भी लौट कर नहीं आता. इसलिए जितना भी समय हमारे पास आज है उसे हमें सही तरीके से खर्च करना चाहिए. वक्त किसी के लिए नहीं ठहरता. ये हमेशा चलते रहता है.
                                       वक्त, पैसे से ज्यादा कीमती होता है. हमें ज्यादा से ज्यादा पैसा तो मिल सकता है पर ज्यादा वक्त नहीं मिल सकता.

शनिवार, 8 जनवरी 2011

खुदा हमें ऐसी खुदाई ना दे

जिसे सामने देखा, उसे लोग  बुरा कहते हैं !
और जिसे कभी देखा नहीं,उसे खुदा कहते हैं !
_____________***__________________

देखकर उसको यूं , हैरान ना हो !
खुदा तुझे भी देगा, परेशान ना हो !
_____________***__________________

क्या हमारी खताएं हैं , इतना तो बता दीजिये !
फिर आपकी मर्जी है , जो चाहे सजा दीजिये !
_____________***__________________

मै हूँ , सनम हो , और कोई दरम्यां ना हो !
एक दिन खुदा करे, कि खुदा भी वहां ना हो !
_____________***___________________

हम एक बात कहेंगे , अगर बुरा ना लगे !
खुदा करे तुझे , इस दौर कि हवा ना लगे !
______________***_________________

खुदा   हमें   ऐसी   खुदाई   ना   दे  !
कि अपने सिवाय , कुछ दिखाई ना दे !
______________***_________________